python ko install kaise kare full detail in hindi

आज हम आप को बताऐगे कि python ko install kaise kare और python को install करने के लिए क्या क्या requirement होती है और python ko install करते कि लिए आप को python कहाँ से download करनी होगी जानेगे सभी के बारे मे विस्तार से

Python install ke pc requirements

Python install करने के लिए हमारे पास एक laptop / computer होना चाहिए। Python ज्यादा heavy नहीं होती, इस लिए basic सा system भी चल सकता है।

अब आप को पता होना चाहिए कि आपके laptop / computer में कितने bit का operating system है। Operating system दो प्रकार के होते हैं:

  • 32 bit
  • 64 bit

Internet connection - Python को करने के लिए आपके पास एक internet connection होना चाहिए।

Python download kaise kare

सबसे पहले Python को install करने के लिए हमें Python को download करना होता है। इसे download करने के लिए आपको Python की official website पर जाना होता है। चलिए जानते हैं सभी के बारे में step by step।

Step 1

सबसे पहले आपको Python की official website पर जाना है https://www.python.org/

Step 2

अब आपके सामने Python की website open हो जाएगी और अब आपको इसमें download में operating system चुनने का option मिलेगा। अब आप जिस operating system में काम करते हैं वह चुनें, जैसे हमने Windows चुना।

Step 3

अब आपके पास Python के बहुत सारे version open होंगे।

Step 4

अब आप अपने operating system के bit अनुसार Python का नया version चुनें। अगर आपका operating system 32 bit का है तो 32 bit का ही Python installer चुनें और अगर आपका operating system 64 bit का है तो 64 bit ही चुनें।

Step 5

जैसे ही आप किसी Python version पर click करते हैं तो वह version आपके system में download होने लगता है और कुछ समय में ही download हो जाता है।

Python ko install kaise kare


जब आप Python को download कर लेते हैं तो आपको अब इसे install करने की आवश्यकता होती है, तब ही आपकी Python होगी। चलिए जानते हैं कि Python को install kaise kare step by step।

Step 1

सबसे पहले आपको उस location पर जाना है जहाँ पर आपने Python को download कर रखा है। ज्यादा तर यह Download folder में ही download होती है।

Step 2

अब जो आपकी Python file download हुई है उस पर double click करें।

Step 3

अब आपके सामने कुछ इस तरह का interface दिखाई देगा।


python ko install kaise kare

Step 4

अब इसमें आप दोनों में से किसी पर भी click कर सकते हैं। अच्छा Customize Install रहता है, जो मैं Python install करते समय चुनता हूँ।


Step 5

मान लिया हमने Customize Install पर click किया।

Step 6

अब हमें सभी setting by default रहने देनी है, कोई भी setting को change नहीं करेंगे और next पर click करते जाएंगे और अब आपका Python install हो जाएगा।


Python Install हुआ या नहीं कैसे check करें


Python install हुआ या नहीं, यह check करने के लिए अपने PC में Command Prompt open करें। इसके लिए Windows + R दबाएँ और इसमें cmd लिखें और Enter दबाएँ। अब आपके सामने Command Prompt open हो जाएगा।

अब आपको इसमें सिर्फ python --version लिखकर Enter दबाना है।

अब आपके सामने
Python 3.13.7
कुछ इस तरह Python का version दिखाई देगा।

अगर आपको Python का version दिखाई दे रहा है, तो आपका Python install हो चुका है।


FAQ Section (AEO के लिए जरूरी)

Q1 क्या Python install करने के पैसे देने होते हैं?

Ans: नहीं, आपको Python install करने के पैसे नहीं देने होते। Python एक open source programming language है।


Q2 क्या Python Linux operating system में भी चल जाएगी?

Ans: हाँ, Python Linux, Windows, Mac आदि सभी operating system में चल जाती है।

⬅ Back